फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: पति को जहर खिलाया, फिर टुकड़े-टुकड़े कर घर में गाड़ दिया, बेटे ने खोला मां का राज

Fri, 25 Feb 2022 01:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मध्य प्रदेश के इंदौर के बाणगंगा इलाके में 10 दिन से लापता ड्राइवर की लाश उसी के घर में खुदाई के बाद बरामद की गई है। पत्नी ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी, पर पुलिस जांच के बाद पत्नी को ही हत्या का आरोपी बनाया गया है।
 
विज्ञापन
पति बबलू की हत्या कर पत्नी ने शव के टुकड़े-टुकड़े कर घर में गाड़ दिए थे। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के बाणगंगा इलाके में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। 10 दिन से लापता ड्राइवर की लाश उसी के घर में खुदाई के बाद बरामद की गई है। पत्नी ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी, पर पुलिस जांच के बाद पत्नी को ही हत्या का आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 10 दिन पहले बाणगंगा इलाके के उमरीखेड़ा के पास कांकड़ में रहने वाले बबलू का कुछ पता नहीं था। बबलू ड्राइवरी करता था। उसकी पत्नी सुनीता उर्फ सोनू ने 14 फरवरी को अपने पति की गुमशुदगी का मामला भी दर्ज कराया था। बताया था कि 7 फरवरी से उसका पति घर नहीं लौटा है। टीआई राजेंद्र सोनी ने बताया कि पुलिस को जांच में पता चला कि बबलू आए दिन पत्नी सोनू के साथ मारपीट करता था। सोनू की रिजवान नाम के युवक के साथ दोस्ती थी। दोनों ने बबलू को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। उसी के अनुसार पत्नी ने दाल-बाटी बनाई और उसमें दोनों ने जहरीला पदार्थ डालकर बबलू को खिला दिया। बबलू की लाश को छुपाने के लिए पहले बबलू के हाथ-पैर को अलग-अलग काटा और धड़ को घर में खुदाई कर दफना दिया। पूरे मामले में रिजवान और उसके रिश्तेदार भय्यू की मदद भी ली गई।

जांच में पुलिस पुलिस को बबलू की पत्नी के बयानों पर शक हुआ। इनके बेटे से पूछताछ की गई तो पता चला कि सोनू ने अपने दोस्त रिजवान के साथ मिलकर अपने ही पति बबलू की हत्या की थी। हत्या के बाद लाश को टुकड़ों-टुकड़ों में काटकर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया था और बचे हुए हिस्से घर में खोदकर गाड़ दिया था। पुलिस ने खुदाई के बाद लाश बरामद कर ली है। पुलिस ने पत्नी सोनू को गिरफ्तार किया है। बेटे प्रशांत को भी हिरासत में लिया गया है, क्योंकि उसने हत्या के मामले को छिपाकर रखा था। अन्य दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें