फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: पतंग उड़ाते समय घर की छत से गिरकर बच्चे की मौत, महू में दर्दनाक घटना

Thu, 12 Jan 2023 08:32 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

यह घटना महू के लुनियापुरा क्षेत्र में हुई। मृत बालक की पहचान तनिष्क परदेशी के रूप में हुई। छत से गिरते ही परिजन तुरंत उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर जिले के महू उपनगर में गुरुवार शाम पतंग उड़ा रहे एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। पतंगबाजी के दौरान बच्चा घर की छत से गिर गया। 

विज्ञापन

यह घटना महू के लुनियापुरा क्षेत्र में हुई। मृत बालक की पहचान तनिष्क परदेशी के रूप में हुई। छत से गिरते ही परिजन तुरंत उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि तनिष्क घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। उसका पैर स्लिप हो गया और वह छत से बाउंड्री वॉल पर जा गिरा। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें