इंदौर के इंजीनियरिंग कॉलेज एसजीएसआईटीएस परिसर में लगी आग
- फोटो : self
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में स्थित निजी इंजीनियरिंग कॉलेज एसजीएसआईटीएस के परिसर में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल भी कि उसकी लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं।कॉलेज के पिछले हिस्से में खुली जगह पर लगी आग तेजी से फैली और उसने देखते-देखते विकराल रूप धारण कर लिया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची चुकी है। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। घटना के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।