फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: कोरोना के बाद डेंगू बना काल, एक दिन में 17 नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क

Tue, 14 Sep 2021 09:19 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में एक बार फिर लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। जिले में अभी तक 139 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू से बचाव के लिए दिशा निर्देश जारी किया गया है। 
विज्ञापन
अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर भले ही कमजोर पड़ गई है, लेकिन वायरल बुखार डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। राज्य में तेजी के साथ डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। इंदौर में एक दिन में 17 डेंगू के मरीज मिलने के साथ ही जिले में कुल डेंगू मरीजों की संख्या 139 हो गई है। इंदौर के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ बीएस सेठिया ने कहा कि डेंगू के बढ़ रहे मामलों ने स्वास्थ्य विभाग को भी चिंता में डाल दिया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।  
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें