फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: खेलते-खेलते बालकनी की रेलिंग से नीचे जा गिरा दो साल का बच्चा, अस्पताल में दम तोड़ा

Wed, 30 Mar 2022 07:20 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में दर्दनाक हादसा हुआ। दो साल का मासूम बच्चा बालकनी में खेलते-खेलते रेलिंग पर चढ़ गया। संतुलन बिगड़ने से रेलिंग के नीचे रोड पर जा गिरा। सिर पर गहरी चोट लगने से मौत हो गई। वह इकलौता था।
विज्ञापन
मासूम बच्चा आर्यन, जिसकी हुई मौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालकनी में खेल रहा दो साल का बच्चा नीचे जा गिरा। सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक घर में इकलौता बेटा था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार शाम को कृष्णबाग कॉलोनी में हुई। बच्चे का नाम आर्य़न है। उसके पिता राजवीर जाटव भमोरी स्थित कैंटीन में काम करते हैं। शाम को वे कैंटीन से घर पहुंचे। बेटा आर्यन उस समय घर की बालकनी में खेल रहा था। दरवाजे की आवाज आने पर मां राजमणि दरवाजा खोलने पहुंची। इसी दौरान बेटा बालकनी की रेलिंग पर चढ़ गया और संतुलन बिगड़ने पर नीचे रोड पर जा गिरा। बालकनी में बेटा नहीं देखा तो पति-पत्नी ने उसे ढूंढा। रोड वह वह बेसुध पड़ा दिखाई दिया। उसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां से एमवाय भेजा गया। देर रात उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार मूल रूप से शिवपुरी का निवासी है। चार साल पहले राजवीर की शादी हुई थी। नौकरी के लिए इंदौर आकर किराये के मकान में रहते थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें