फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: क्रिकेटर सूर्यकुमार, कुलदीप और वाशिंगटन सुंदर पहुंचे उज्जैन के महाकाल दरबार, ऋषभ पंत के लिए की प्रार्थना

Mon, 23 Jan 2023 10:15 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव व वाशिंगटन सुंदर सोमवार सुबह उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर के दरबार पहुंचे। विधिविधान से पूजन कर ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर के दरबार में भारतीय टीम के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव एवं वाशिंगटन सुंदर के साथ भारतीय क्रिकेट टीम का स्टाफ भी बाबा महाकाल की दिव्य अलौकिक भस्म आरती में शामिल हुआ। जिन्होंने विधिविधान के साथ बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए दिखाई दिए। सूर्यकुमार यादव ने सांसद अनिल फिरोजिया से अलौकिक शृंगार के बारे में जानकारी हासिल की।

विज्ञापन


तड़के सुबह भस्म आरती में हुए शामिल
भारतीय टीम के सुपर स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बाबा महाकाल की दिव्य अलौकिक भस्म आरती में शामिल होने का सौभाग्य पाकर में धन्य हो गया। साथ ही कहा कि बाबा महाकाल से मैंने बहुत सारी मनोकामनाएं मांगी हैं। साथी बाबा महाकाल से यह भी कहा है कि मेरे प्रिय दोस्त और क्रिकेटर साथी ऋषभ पंत जल्द ही स्वस्थ हो और हमको मेहनत और लगन से अपने काम को करें और देश का नाम रोशन करें। यही बाबा महाकाल से प्रार्थना की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें