फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आलू खाने के लालच में गांव में घुसा भालू, बाड़ी में लगे नुकीले तारों में फंसकर गंवाई जान

Sun, 22 Jan 2023 12:31 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

सीधी जिले के कुसमी में शनिवार रात एक भालू की मौत हो गई। भालू संजय गांधी टाइगर रिजर्व से भटकर आलू खाने के लालच में गांव में घुसा था, इसी दौरान बाड़ी में लगे तार उसके मुंह में फंस गए। 
विज्ञापन
खुद को बचाने की कोशिश करता भालू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीधी जिले के आदिवासी अंचल कुसमी में शनिवार रात एक भालू की मौत हो गई। भालू संजय गांधी टाइगर रिजर्व से भटकर आलू खाने के लालच में गांव में घुसा था, इसी दौरान बाड़ी में लगे तार उसके मुंह में फंस गए। खुद को बचाने के लिए भालू छटपटाने लगा और तारों में फंसकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जब लोगों ने फेंसिंग तार में फंसे भालू को ग्रामीणों ने देखा, तो वहां भीड़ लग गई। बड़ी संख्या में उसे देखने के लिए मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। लोगों ने उसका वीडियो अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। बताया जा रहा है कि भालू ने काफी मशक्कत की, लेकिन नुकीले तार में उसके बाल फंस जाने से वह बाहर नहीं निकल सका। जैसे-जैसे सुबह हुई लोगों ने भालू को फंसते तार में देखा। वहीं, ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को सूचना दी, लेकिन मौके पर कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा है, यदि समय रहते वन विभाग के कर्मचारी गांव पहुंचकर भालू का रेस्क्यू करते तो उसकी जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें