फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंहस्थ 2028 की तैयारी: ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में कई मकानों-दुकानों और होटलों के अवैध निर्माण तोड़े

Sat, 02 May 2026 11:16 PM IST
Dinesh Sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर

सार

ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में प्रशासन ने सिंहस्थ 2028 की तैयारी के तहत अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई की, जिसमें मकान, दुकान और होटल तोड़े गए। रहवासियों ने विरोध जताया। प्रशासन ने इसे यातायात, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी कदम बताया।
विज्ञापन
ओंकारेश्वर में अतिक्रमण कार्रवाई की गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खंडवा जिले की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में शनिवार को फिर अवैध निर्माण बुलडोजर और जेसीबी की मदद से तोड़ दिए गए। स्थानीय प्रशासन ने कई मकानों, दुकानों और होटलों के अवैध निर्माण जमींदोज कर दिए। इस दौरान भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अमले की मौजूदगी रही, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
विज्ञापन


अतिक्रमण के खिलाफ यह कार्रवाई विशेष रूप से ओंकारेश्वर बांध की ओर जाने वाले मार्ग पर की गई। यहां वर्षों से बसे लोगों के निर्माण को अतिक्रमण मानते हुए हटाया गया। नगर परिषद की मुख्य कार्यपालन अधिकारी मोनिका पारधी ने खंडवा जिला प्रशासन के निर्देशों के बाद पूरे अमले के साथ यह अभियान चलाया। यह कार्रवाई सिंहस्थ 2028 को देखते हुए की गई।

ये भी पढ़ें- बरगी क्रूज हादसा: रेस्क्यू टीम ने दो बच्चों के शव बरामद किए, अब तक 11 लोगों की मौत; सर्चिंग जारी
विज्ञापन


रहवासियों में आक्रोश
कार्रवाई के दौरान स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। ब्रह्मपुरी क्षेत्र के निवासी अरुण वर्मा, कमल वर्मा समेत अनेक लोगों ने कहा कि वे पीढ़ियों से यहां रह रहे हैं। एक दिन पहले नोटिस देकर हमारे मकान, दुकान और होटल तोड़ दिए गए। अब हम जाएं तो कहां जाएं। लोगों का कहना है कि इस कार्रवाई ने न केवल उनका आशियाना छीन लिया, बल्कि आजीविका के साधन भी खत्म कर दिए।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि : सीएमओ
ओंकारेश्वर नगर परिषद की सीएमओ मोनिका पारधी ने बताया कि जिन निर्माणों को हटाया गया, वे अवैध थे और उनमें कई व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही थीं। उन्होंने कहा कि आगामी सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई जरूरी थी, ताकि आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं और सुगम मार्ग उपलब्ध कराए जा सकें। प्रशासन का यह भी कहना है कि अतिक्रमण के कारण यातायात और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही थी, जिसे सुधारना आवश्यक था। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें