नर्मदापुरम जिले के 565 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। सरकार द्वारा मांगों को पूरा नहीं करने पर हड़ताल पर बैठे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी ने पीपल चौक पर सरकार की बुद्धि जगाने के लिए रेत और घास खाकर प्रदर्शन किया। बता दें, संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी 15 दिसंबर से आनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सरकार के समक्ष समान कार्य समान वेतन और नौकरी से बाहर किए गए कर्मचारी को वापस लेने व नियमित करने की मांग रखी है।