मध्यप्रदेश में खटांबा के पास गुरुवार को देवास भोपाल रोड पर सीमेंट से भरा ट्राला पासिंग बलेनो गाड़ी पर पलट गया जिससे पूरी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में 2 लोग सवार थे जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं दो घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बुरी तरह से क्षतिग्रस्त गाड़ी को निकालकर सीधे जिला अस्पताल भेजा गया है। अब कटर की मदद से कार सवारों को निकालने की कोशिश जारी है।