फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harda News: 17 शवों का एक साथ अंतिम संस्कार, दुखद नजारा देख हर आंख थी नम, पटाखा फैक्टरी ब्लास्ट में गई थी जान

Thu, 03 Apr 2025 09:31 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा

सार

गुजरात पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट जान गंवाने वाले 17 मृतकों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। यह दुखद नजारा देखकर हर कोई बिलख पड़ा। नदी किनारे दूर तक सिर्फ जलती चिताएं थीं और सैकड़ों लोगों की भीड़ थी। सभी की आखें नम थी।  
विज्ञापन
नदी किनारे किया गया अंतिम संस्कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के बनासकांठा में मंगलवार को हुए पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट के बाद मध्यप्रदेश के 17 मृतकों के शव बुधवार देर रात इंदौर पहुंचे। जहां से हरदा जिले के हंडिया क्षेत्र के 8 और देवास के संदलपुर गांव के 9 मृतकों के शव गुरुवार सुबह उनके गृह क्षेत्र तक पहुंचे। कुद देर बाद नेमावर में नर्मदा तट पर 17 शवों का अंतिम संस्कार एक साथ प्रशासन की देख रेख में किया गया। 
विज्ञापन

 
वहीं, देवास के खातेगांव के रहने वाले ठेकेदार पंकज का शव फिलहाल इंदौर में मर्चुरी में ही रखा गया है, जिसका क्रियाकर्म बाद में कराया जाएगा। इधर, बुधवार को पूरे दिन मृतकों के परिजन अपने चहेतों के अंतिम दर्शन करने उनके शव आने का इंतजार करते रहे। तीन परिवारों के इन मृतकों में एक परिवार से मां और उसके तीन बेटों की मौत हुई है तो वहीं दूसरे परिवार से मां और एक बेटे की मौत हुई है। इसी तरह तीसरे परिवार के दो अन्य भी इनमें शामिल हैं। जिला प्रशासन ने नर्मदा किनारे सभी शवों का अंतिम संस्कार कराने के लिए पहले से तैयारी कर रखी थी। 

पढ़ें: हरदा ब्लास्ट से बचे तो गुजरात की फैक्टरी में हो गया ब्लास्ट, चश्मदीद बोले- ब्लास्ट हुआ तो सब बाहर भागे
विज्ञापन


इधर, ब्लास्ट की खबर के बाद से ही हंडिया के फोकटपुरा क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। यहां बुधवार को भी घरों के चूल्हे नहीं जले। इस दौरान मृतकों के परिजन अपनों के चेहरे अंतिम बार देखने घरों के बाहर ही बैठकर रोते हुए इंतजार करते दिखाई दिए। जिन्हें आसपास के उनके परिचित ढांढस बंधाते दिखे। इस गमगीन माहौल में स्थानीय व्यापारी संघ भी इन परिजनों के साथ आया है। संघ के अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने यहां मृतकों को श्रद्धांजलि स्वरूप पूरे क्षेत्र में ही गुरुवार को दोपहर 12 बजे तक बाजार बंद रखने का आव्हान भी किया है। 
विज्ञापन


बता दें कि, दुःख की इस घड़ी में सीएम डॉक्टर मोहन यादव भी मृतकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर चुके हैं। उन्होंने परिवार की आर्थिक सहायता करने का भी आश्वासन दिया है।  

ये वीडियो भी देखें...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें