फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: पहले तो छह साल के बच्चे को मारे चांटे, परिजनों ने पूछा तो बोले टीचर- हम तो ऐसे ही पढ़ाते हैं

Tue, 25 Feb 2025 04:48 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर के श्रीराम ग्लोबल स्कूल में होमवर्क न करने पर टीचर ने UKG के छात्र को बेरहमी से चांटे मारे, जिससे गाल पर निशान बन गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की है। घटना के बाद बच्चा स्कूल जाने से डर रहा है। 
विज्ञापन
ग्वालियर के एक स्कूल में बच्चे से मारपीट का मामला सामने आया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर के श्रीराम ग्लोबल स्कूल में UKG के छह साल के छात्र को होमवर्क पूरा न करने पर क्लास टीचर ने बेरहमी से चांटे मारे, जिससे गाल पर उंगलियों के निशान बन गए। छात्र के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से शिकायत की, लेकिन उन्हें धमकी देकर चुप कराने की कोशिश की गई और पेरेंट्स वॉट्सऐप ग्रुप से भी हटा दिया गया।

बच्चा डर के कारण स्कूल नहीं जाना चाहता। उसकी मां ने विश्वविद्यालय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों का आरोप है कि टीचर नीलम को शादी समारोह में शामिल होने के कारण होमवर्क न करने की जानकारी पहले ही दी गई थी, इसके बावजूद बच्चे को पीटा गया। टीचर ने यह भी कहा कि स्कूल में इसी तरह पढ़ाया जाता है, और पढ़ाना है तो यहीं पढ़ाओ वरना कहीं और ले जाओ।

घटना के बाद बच्चे और उसके परिवार पर मानसिक आघात हुआ है। विश्वविद्यालय थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें