फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कुलपति के पहुंचते ही मची खलबली, दो दर्जन से अधिक नकलचियों को फ्लाइंग स्क्वॉड ने पकड़ा

Wed, 05 Apr 2023 09:22 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

जीवाजी विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में बुधवार से परीक्षाएं शुरू हुई। कुलपति अविनाश तिवारी ने औचक निरीक्षण किया और फ्लाइंग स्क्वॉड ने दो दर्जन से अधिक नकलचियों को पकड़ा। 
 
विज्ञापन
ग्वालियर का जीवाजी विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीवाजी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध कॉलेजों में बुधवार से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले ही दिन दो दर्जन नकलची पकड़े गए हैं। कुलपति की फ्लाइंग स्कॉड टीम ने भी आठ नकलची पकड़े। मजेदार वाकया तो विश्वविद्यालय भवन में देखने में आया। एक परीक्षार्थी अपने हाथ पर ही जवाब लिखकर लाया था, लेकिन पकड़ा गया। उसका केस बनाने में फ्लाइंग स्क्वॉड को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


जीवाजी यूनिवर्सिटी परिसर और सम्बद्ध कॉलेजों में बुधवार को एमपीएड, बीबीए, बीसीए, बी-फार्मा, बीए फाइनल, बीए ऑनर्स, बीकॉम की परीक्षाएं शुरू हुई। ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय परीक्षा भवन में पहुंचे कुलपति अविनाश तिवारी के फ्लाइंग स्क्वॉड ने दो नकलची छात्र पकड़े। एक छात्र और एक छात्रा का केस बनाने में दिक्कत हुई क्योंकि वे अपने साथ पर्ची नहीं लाए थे। वे हाथ पर ही जवाब लिखकर लाए थे। पकड़े जाने के बाद केस बनाने में नकल के साक्ष्य को नत्थी किया जाता है। इसके लिए अधिकारियों ने पहले नकल लिखे हाथ का फोटो खींचा। उसका पंचनामा बनवाया। फिर उसका प्रिंट फोटो कॉपी से निकाला गया। इस प्रिंट को नकल केस में लगाया गया। इस प्रक्रिया में काफी समय लग गया।

संभाग में दी गई दबिश
ग्वालियर से गए फ्लाइंग स्क्वॉड ने संभाग के परीक्षा केंद्रों पर औचक दबिश दी। मुरैना के पीएएसयू कॉलेज में आठ, दतिया जिले के इंदरगढ़ परीक्षा केंद्र पर एक दर्जन नकलची छात्र पकड़े गए। भिंड के पीस कॉलेज में दो और देवपुरिया कॉलेज में एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा गया। विश्वविद्यालय के अनुसार बुधवार से शुरू हुई परीक्षाएं दो पालियों में हो रही है। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से 2 बजे तक और दूसरी पाली 3:00 से 6:00 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें