फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election Result: सिंधिया महल की सीट को बड़ा झटका, मामी माया सिंह को मिली करारी हार

Sun, 03 Dec 2023 11:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

MP Election Result: ग्वालियर भाजपा के साथ ही सिंधिया घराने को भी एक करारा झटका लगा है। यहां कांग्रेस के डॉ. सतीश सिकरवार ने सिंधिया घराने की मामी व पूर्व मंत्री माया सिंह को भारी मतों से हराया है। वहीं इसे भाजपा में सिंधिया के कद से भी जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि माया सिंह को सदैव से ही महल के करीब माना गया है। वहीं कांग्रेस का किला कहे जाने वाला भितरवार सीट को भी कांग्रेस ने ढहा दिया है। यहां बीजेपी प्रत्याशी मोहन सिंह राठौर ने जीत हासिल की है।

विज्ञापन
MP Election 2023 - फोटो : अमर उजाला, ग्वालियर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर की पूर्व विधानसभा पर भाजपा की ओर से सिंधिया घराने की मामी यानि की माया सिंह पर पूरा भरोसा जताया गया था। वहीं केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने भी पूर्व मंत्री माया सिंह को जिताने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी। उन्होंने क्षेत्र में कई जगह पर कार्यकर्ताओं से लेकर पदाधिकारी की कई सभाएं और बैठक भी की थी। बावजूद इसके कांग्रेस के वर्तमान विधायक डॉक्टर सतीश सिकरवार ने सिंधिया घराने की मामी और पूर्व मंत्री माया सिंह को लगभग 16000 मतों से हराया है। इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने उनकी जीत का स्वागत किया।मिठाईयां खिलाकर जीत का जश्न में मनाया।

विज्ञापन


कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद: सतीश सिकरवार

पत्रकारों से चर्चा के दौरान डॉक्टर सतीश सिकरवार ने प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति को लेकर कहा कि जो सरकार बन रही है। वह पहले भी खरीद फरोख्त करके बनाई गई थी। आज भी वही होने जा रहा है। चुनाव से 1 दिन पहले तक भाजपा द्वारा लोगों के खाते में पैसे डाले गए थे। इसके साथ ही उन्होंने अपनी जीत के लिए कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी और सबसे अधिक ग्वालियर की जनता का धन्यवाद अर्पित किया है।
इसके अलावा ग्वालियर जिले में कांग्रेस के अभेद किले के रूप में माने जाने वाली भितरवार विधानसभा को भाजपा ने ढहा दिया है। भितरवार से भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह राठौर ने 22 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। जीत हासिल करने वाले भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह राठौड़ कट्टर सिंधिया समर्थक हैं। बता दें भितरवार विधानसभा से पिछले चार बार से विधायक कांग्रेस के पूर्व मंत्री लखन सिंह यादव कांग्रेस के प्रत्याशी थे। उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें