Gwalior Additional SP Hitika Vasal
- फोटो : ANI
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक महिला ने अपने लिव इन पार्टनर के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि जयपुर में तैनात बीएसएफ जवान ने दो साल तक शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया, लेकिन अब वह शादी से मुकर गया और धमकियां भी दे रहा है। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। ग्वालियर की एडिशनल एसपी हितिका वसाली ने इसकी जानकारी दी।