फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: बिना सूचना दिए आईजी ऑफिस की महिला बाबू और सिपाही लापता, IG ने किया निलंबित

Tue, 14 May 2024 02:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Gwalior: आईजी ऑफिस में पदस्थ महिला एएसआई निशा जैन और सिपाही अखंड प्रताप सिंह यादव साथ में लापता हो गए। दोनों मतदान के अगले दिन ड्यूटी पर जाने का कहकर घर से निकले थे, लेकिन न तो आफिस पहुंचे और न ही वापस घर।
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईजी ऑफिस में पदस्थ महिला एएसआई (कार्यपालक लिपिक) निशा और आरक्षक अखण्ड प्रताप सिंह 6 दिन से थे लापता हैं। दोनों चुनाव ड्यूटी करने गए थे, उसके बाद वापस नहीं लौटे। जिसके बाद दोनों के परिजन IG अरविंद कुमार सक्सेना से मिलने पहुंचे, वहीं बिना सूचना दिए ड्यूटी से गायब रहने और काम में लापरवाही मानकर IG ने दोनों को सस्पेंड कर दिया।

बता दें कि एएसआई निशा जैन और आरक्षक अखण्ड प्रताप सिंह यादव दोनों पांच साल से IG ग्वालियर रेंज के ऑफिस में पदस्थ थे। लोकसभा चुनाव में 7 मई मतदान के दिन दोनों ड्यूटी में मौजूद रहे फिर वापस नहीं लौटे। संदिग्ध हालात में लापता होने पर उनके परिजनों ने 9 मई को IG अरविंद कुमार सक्सेना से मुलाकात कर कुछ जानकारी भी दी है और दोनों के दिल्ली में होने की आशंका भी जताई है। सूत्रों की मानें तो मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है, दोनों शादी भी करना चाहते थे, लेकिन दोनों के परिजन शादी के खिलाफ थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें