फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena News: बस और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत; दो की दर्दनाक मौत, आधा दर्जन घायल

Fri, 21 Feb 2025 09:25 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मुरैना में तेज रफ्तार बस ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत और छह घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना जिले के सेमई गांव के पास तेज गति से आ रही बस ने सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्राली खेत में पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। कुछ घायलों को कैलारस और कुछ को मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। जानकारी के अनुसार, कुल्हौली गांव के कुशवाह समाज के लोग ट्रैक्टर ट्राली से कैलारस से सबलगढ़ जा रहे थे, तभी सबलगढ़ से कैलारस की ओर तेज गति से आ रही बस ने टक्कर मार दी।

हादसे में सोनलाल (65) पिता बल्ला कुशवाह और रघुबीर (40) पिता अंगद कुशवाह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अंजू शर्मा (45), विक्रम कुशवाह, प्रदीप, चांदनी, सुग्रीव पिता सोनपाल कुशवाह, और बाबूलाल (50) पिता भैरू कुशवाह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल कैलारस अस्पताल ले जाया गया, जहां से कुछ को मुरैना रेफर किया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर बस चालक की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा बस की तेज गति के कारण हुआ। पुलिस घटना के विस्तृत जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें