फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hansraj Hans: BJP सांसद हंसराज ने बिलावल भुट्टो को बताया पाकिस्तान का पप्पू, जानें राहुल गांधी को दी क्या सलाह

Sun, 18 Dec 2022 08:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

हंसराज हंस ग्वालियर में आयोजित तानसेन समारोह की पूर्व संध्या पर रविवार शाम आयोजित होने वाले पूर्व रंग "गमक" में प्रस्तुति देने पहुंचे थे। राहुल गांधी को लेकर कहा कि उसे पॉलिटिक्स नहीं आती, जैसे मुझे नहीं आती। पॉलिटिक्स के लिए बहुत जद्दोजहद करना होती है।
विज्ञापन
हंसराज हंस ग्वालियर में थे। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली उत्तर-पश्चिम से भाजपा सांसद और प्रसिद्ध सूफी गायक हंसराज हंस मध्यप्रदेश के ग्वालियर में थे। उन्होंने बातचीत में जहां उन्होंने पाकिस्तान की विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो को वहां का पप्पू बता दिया तो यहां राहुल गांधी को मैच्योर होने की सलाह भी दे डाली। 
विज्ञापन


बता दें कि हंसराज हंस ग्वालियर में आयोजित तानसेन समारोह की पूर्व संध्या पर रविवार शाम आयोजित होने वाले पूर्व रंग "गमक" में प्रस्तुति देने पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपने करियर, राजनीति, गायन आदि पर विस्तार से बात की। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा है कि वो एक पार्टी के प्रमुख हैं। राजनीति में उन्हें लंबा समय हो गया अब मैच्योर हो जाना चाहिए। भारत जोड़ो यात्रा पर जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कोशिश अच्छी है जोड़ने की। कोई जोड़ने निकला है तो उसे बुरा क्यों कहना। उसकी दाढ़ी देखकर तो मैं कुछ कह ही नहीं सकता। बड़ा प्यारा बंदा है। उसे पॉलिटिक्स नहीं आती, जैसे मुझे नहीं आती। पॉलिटिक्स के लिए बहुत जद्दोजहद करना होती है। मुझे कोई बुरा नहीं लगता। मेरी कोई मजबूरी भी नहीं कि मैं किसी को बुरा कहूं। लेकिन मैं उनको ये जरूर कहूंगा कि एक पार्टी का हेड होने के नाते उन्हें मैच्योर होना चाहिए। 

हंसराज ने कहा कि जब वो (राहुल गांधी) कहते थे कि 20 रुपये लीटर आटा मिलता है तो लगता है कि पेट्रोल स्टेशन से आता होगा। उनको नहीं पता लगता कि गन्ना जो है, वो खेत में पैदा होता है, फैक्टरियों में नहीं। कहते हैं फैक्टरियां लगाऊंगा। तब उस वक्त लगता है कि ये बंदा भी मेरे जैसा ही है। कुछ लोग कुदरती तौर पर सीखे होते हैं। कुछ लोग सीख लेते हैं। कुछ लोग ऐसे ही चले जाते हैं भोले बनकर। मेहनत करना चाहिए पार्टी के हेड हैं। हमारा बंदा तो होमवर्क करके जाता है। 
विज्ञापन


भाजपा सांसद ने पाकिस्तान की विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के पीएम नरेंद्र मोदी पर की गई अशोभनीय टिप्पणी को लेकर कहा कि बिलावल भुट्टो पाकिस्तान का पप्पू हैं और पप्पूओं को हम सीरियस लेते नहीं हैं, जिसकी अपनी इज्जत है वाह बहुत सोच समझकर बोलता है। बेअदब- बदनसीब.. जिसकी अपनी इज्जत है।वह बहुत सोच - समझकर बोलता है..उसके नाना भुट्टो साहब मोदी जी को सेल्यूट करते हैं, उसे उनसे कुछ सीखना चाहिए। हंस राज हंस ने कहा कि ग्वालियर वो पवित्र जगह है, जहां मियां तानसेन का जन्म हुआ जो संगीत का समुद्र थे, मेरी हैसियत नहीं है कि यहां कुछ सुना पाऊं या उनके सामने कुछ गा पाऊं, मैं यहां नमन करने आया हूं।

हंस राज हंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि हमारे पहले कई प्रधानमंत्री हुए जिनका मैं सम्मान करता हूं, लेकिन जब वे विदेशों में दूसरे राष्ट्राध्यक्षों के साथ खड़े होते थे तो कोने में खड़े होते थे जैसे भारत भूखा है कुछ मांग रहा है। लेकिन आज मोदी जी बीच में सीना तान कर खड़े होते हैं। विवादित फिल्म पठान को लेकर सूफी गायक और भाजपा सांसद हंस राज हंस ने कहा कि भगवा रंग संतों पर ही अच्छा लगता है। फिल्म वालों को ध्यान रखना चाहिए। इस तरह से किसी की आस्था को चोट नहीं पहुंचाना चाहिए। 
विज्ञापन

 



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें