फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: दीवार पर पैर रखने को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, क्रॉस एफआईआर दर्ज

Fri, 25 Oct 2024 03:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

दीवार पर पैर रखने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रास एफआईआर दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मारपीट करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर की घास मंडी इलाके में घर के बाहर खेल रहे बच्चे द्वारा पड़ोसी की सीमेंटेड दीवार पर पैर रखने पर हुए झगड़े में दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बाद में दूसरे पक्ष ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया और परिवार की जमकर लाठी डंडों से मारपीट की गई। घटना में दोनों ही पक्ष के लोग घायल हुए हैं और मारपीट की घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रास एफआईआर दर्ज करते हुए विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामला ग्वालियर के घास मंडी इलाके के हथियापोर क्षेत्र का है। यहां रहने वाले विष्णु माहौर और सचिन रजक के बीच में पुरानी रंजिश है। सुबह विष्णु रजक का तीन वर्षीय बेटा सचिन रजक के घर के बाहर निर्मला दिन सीमेंटेड दीवार पर चढ़ गया तो उसे सचिन रजक के परिवार जनों द्वारा धक्का दिए जाने का आरोप लगाते हुए दोनों परिवारों के बीच जमकर विवाद हो गया। विष्णु माहौर के भाई ब्रजेश माहौर का कहना है कि मामूली विवाद के बाद सचिन रजक ने अपने दर्जन से अधिक साथियों को मोहल्ले में बुला लिया और घर में घुसकर मेरे छोटे भाई छोटे भाई की पत्नी और मेरे साथ लाठी डंडों से जमकर मारपीट की है।

ग्वालियर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों के बीच बच्चों के खेलने को लेकर झगड़ा हुआ है। दोनों ही पक्ष के एक-एक व्यक्ति घायल हुए हैं। पुलिस ने क्रास एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें