फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime in Gwalior: बैंक अधिकारी बीवी के साथ डॉक्टर पति करता था अप्राकृतिक सेक्स, मामला दर्ज

Sat, 10 Sep 2022 03:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

30 साल एक महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया, उसकी शादी साल 2020 में मध्यप्रदेश में ग्वालियर जिले के थाटीपुरा क्षेत्र निवासी एक डॉक्टर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स बनाता था। महिला एक सरकारी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर जिले के सरकारी बैंक में सहायक मैनेजर के पद पर तैनात एक महिला ने अपने डॉक्टर पति पर अप्राकृतिक सेक्स करने का आरोप लगाते हुए दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला ने बताया, उसका पति 10 लाख रुपये दहेज की डिमांड करता था और गलत ढंग से संबंध बनाने के साथ ही आए दिन मारपीट करता था। पति ने उसे और उसके बेटे के साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया है।

विज्ञापन


बता दें कि महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया, उसकी शादी साल 2020 में थाटीपुरा क्षेत्र निवासी एक डॉक्टर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स बनाता था। महिला एक सरकारी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर है, महिला अगर उससे संबंध बनाने का विरोध करती तो वह उसके सीने पर राइफल अड़ाकर उसे जान से मारने की धमकी देता था। मौत के डर से महिला कुछ बोल नहीं पाती थी।

महिला ने बताया, वह उससे 10 लाख रुपये दहेज की मांग भी करता था। रुपये नहीं देने पर मारपीट भी करता था। मारपीट से बचने के लिए वह अपनी सास को हर महीने रुपये देती थी। लेकिन इसके बाद भी उसे हर समय मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलना पड़ती थी।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को बताया, जब वह गर्भवती थी, तब भी उसका डॉक्टर पति गलत तरीके से संबंध बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ता था। एक बार उसने विरोध किया तो उसे अपने बेटे के साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। इस मामले में महिला की शिकायत पर पुलिस ने डॉक्टर पति के खिलाफ अप्राकृतिक सेक्स और दहेज प्रताड़ना का प्रकरण विभिन्न धराओं में दर्ज किया है।

महिला ने बताया, जहां एक ओर पति उसे शारीरिक रूप से नोछता था। वहीं सास-ससुर और देवर भी उसे आए दिन प्रताड़ित करते थे। ऐसे में उनकी प्रताड़ना से बचने के लिए उसने अपनी तनख्वाह में से 10 हजार रुपये प्रतिमाह देना भी शुरू कर दिया था। लेकिन इसके बाद भी उसे प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई।

महिला ने बताया, उसके पिता ने शादी ठाट-बाट से की और देने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी। कुछ समय पहले बर्थडे पर सोने की चेन और एक लाख रुपये भी दिए थे। महिला को लगा कि अब सब कुछ ठीक चलेगा, उसने एक बेटे को भी जन्म दिया। लेकिन इसके बाद भी मामला ठीक नहीं रहा, जिसके चलते महिला थाने पहुंची और उसने अपने पति के खिलाफ अप्राकृतिक सेक्स करने, दहेज प्रताड़ना देने साथ ही सास-ससुर और देवर के खिलाफ भी प्रताड़ित कर मारपीट करने का मामला दर्ज करा दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें