फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: अंजू ने पाकिस्तान से पिता को भेजा मैसेज, 'मैं आपके लिए मर चुकी हूं, मुझे फोन मत लगाना', परिवार पर जांच तेज

Mon, 31 Jul 2023 11:31 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

भारत से पाकिस्तान गई अंजू के पिता को उसकी याद सता रही है। पिता ने बेटी को पहले तो बात करने के लिए मैसेज किया, फिर दोनों में लंबी बात भी हुई, लेकिन अब बेटी ने पिता को मैसेज भेजकर कहा है कि 'मैं आपके लिए मर गई हूं मुझे मैसेज न करें'।
विज्ञापन
अंजू ने पाकिस्तान से किया पिता को मैसेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत से पाकिस्तान गई अंजू यादव की याद पिता को सता रही है। यही वजह है कि उसके पिता ने अपनी बेटी अंजू को व्हाट्सएप पर मैसेज कर कहा कि अंजू मुझे तुमसे बात करनी है। उसके बाद वीडियो कॉल पर अंजू और उसके पिता की 15 मिनिट तक बातचीत हुई। उस बातचीत में पिता गयाप्रसाद थामस ने अंजू से पूछा कि तुम झूठ बोलकर पाकिस्तान क्यों गई हो और वहा जाकर तुमने निकाह कर लिया है, इस दौरान अंजू ने पिता से कहा कि ये सब अफवाह है। उसके बाद पिता ने अंजू से कहा कि तुमने मुझसे झूठ बोला है, तुम हमारे लिए मर चुकी हो। ये पूरी बातचीत वीडियो कॉल पर हुई।
विज्ञापन




दूसरे दिन फिर अंजू के पिता गयाप्रसाद थामस के मोबाइल पर मैसेज आया कि मैं आपके लिए मर चुकी हूं, तो अब मुझे फोन मत लगाना। इस मामले को लेकर अंजू के पिता गयाप्रसाद थॉमस का कहना है कि उसने शादी की है या नहीं, यह सब पाकिस्तान से अफवाहें उड़ाई जा रही है। इसमें अभी कोई सच्चाई सामने नहीं आई है सिर्फ मीडिया से ही जानकारी लगी है कि उसने शादी कर ली है। इस मामले को लेकर सुरक्षा एजेंसी और स्थानीय पुलिस अंजू के पिता गयाप्रसाद थॉमस पर निगरानी बनाए हुए हैं। इसके साथ ही उनके सभी दस्तावेज भी सुरक्षा एजेंसी ने जब्त कर लिए हैं, साथ ही उससे पूछताछ भी की जा रही है।

वहीं, अंजू के पिता ने फोन पर बताया है कि अंजू मैं बात नहीं करना चाहता हूं.. वह मेरे लिए मर चुकी है। इसके साथ ही अंजू का गांव इस घटना से काफी दुखी है और ग्रामीणों का कहना है कि अंजू ने गांव का ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम बदनाम किया है। अंजू इस गांव में कभी भी पैर नहीं रख सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इस पूरी घटना में अंजू के परिवार वालों की संदिग्धता नजर आती है, तो उनको भी इस गांव से बाहर निकाला जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, पाकिस्तान में अंजू के धर्म परिवर्तन करने के बाद भारत में इसका विरोध तेजी से हो रहा है। ग्वालियर में हिंदू महासभा ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर पूरे परिवार की जांच करने के लिए कहा है। हिंदू महासभा ने कहा है कि इस पूरी कहानी में पूरा परिवार संदिग्ध है और इसकी बड़े स्तर से जांच होनी चाहिए क्योंकि इस परिवार को कहीं ना कहीं विदेश से फंडिंग हो रही है। हिंदू महासभा के ज्ञापन के बाद स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसी ने अंजू के पिता पर नजर रखना शुरू कर दिया है। साथ ही आज अंजू के और उसके पिता के पूरे दस्तावेज जब्त कर उनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें