फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chirag Shivhare Murder Case: हत्याकांड के आरोपी ने थाने में आत्महत्या का किया प्रयास, गंभीर हालत में इलाज जारी

Sat, 15 Jul 2023 06:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Chirag Shivhare Murder Case Gwalior: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में कुछ दिन पहले हुई डबरा के व्यापारी के पुत्र चिराग उर्फ सागर शिवहरे की हत्या के मुख्य आरोपी व मास्टर माइंड अंश जादौन ने विश्वविद्यालय थाना की हवालात में फांसी लगाने का प्रयास किया है। समय रहते वहां ड्यूटी कर रहे सिपाही की नजर उस पर पड़ी तो उसने धक्का देकर उसे नीचे गिराया और जान बचा ली।
विज्ञापन
आरोपी का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर के यूनिवर्सिटी थाने में उस समय हड़कंप मच गया, जब हत्या के मामले में बंद आरोपी द्वारा चादर से फांसी लगाने का प्रयास किया गया। उसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, चिराग शिवहरे हत्याकांड में पूछताछ के लिए आरोपी अंश को रिमांड पर लिया गया था। शुक्रवार रात उसने ठंड लगने की बात बताई थी, जिसके बाद उसे ओढने के लिए चादर दी गई थी और उसी चादर से आरोपी अंश जादौन ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। उसके बाद उसे इलाज के लिए ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

बता दें कि डबरा के सर्राफा बाजार में रहने वाले कारोबारी अनिल शिवहरे के इकलौते बेटे चिराग शिवहरे की बेरहमी से अंश जादौन ने अपनी कथित प्रेमिका की मदद से हत्या कर शव को जला दिया था। इस मामले मे दोनों ही आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें