ग्वालियर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे से भरे एक ट्रक को बरामद किया है। ट्रक से 120 गांजे के पैकेट बरामद किए गए हैं, जिसका वजन 260 किलो से ज्यादा बताया जा रहा है। जब्त किए गए गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 लाख से ज्यादा आंकी गई है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश से रजिस्टर्ड ट्रक के साथ ड्राइवर और सह चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार गांजा आंध्र प्रदेश से लाया गया था और उत्तर प्रदेश के किसी शहर में ले खपाने के लिए ले जाया जा रहा था। गांजे के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान शाकिब और मुस्लिफ खान के रूप में की गई है।