फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anju Nasrulla Love Story: अंजू के पिता का बड़ा बयान, कहा- जो लड़की घर से चली गई, वह हमारे लिए मर गई

Tue, 25 Jul 2023 08:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

अपने फेसबुक फ्रेंड के लिए पाकिस्तान गई भारतीय महिला अंजू के पिता ने अब बड़ी बात कही है। अंजू इस समय पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में है। अंजू के पिता ने कहा, जो लड़की घर से चली गई है, वह हमारे लिए मर गई है।
विज्ञापन
अंजू के पिता का बड़ा बयान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत से पाकिस्तान पहुंची अंजू ने नसरुल्लाह के साथ शादी कर ली है। अंजू ने ईसाई धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म अपना लिया और नया इस्लामी नाम फातिमा रख लिया। मंगलवार (25 जुलाई) को दोनों की शादी का वीडियो भी सामने आया है। इसको लेकर उसके पिता का बयान सामने आया है।

विज्ञापन




अंजू के पिता गया प्रसाद थॉमस का कहना है कि उसके दिमाग में क्या चल रहा है, मुझे क्या पता। जो लड़की घर से चली गई, वह हमारे लिए मर गई। अंजू के मां से अंजू की बातचीत होती रहती है, मुझसे ज्यादा बातचीत नहीं होती है।

जब गया प्रसाद से अंजू के धर्म परिवर्तन के बारे में पूछा गया तो वह भड़क गए। उन्होंने कहा कि बीच में यह धर्म की बात कहां से आ गई। मैं कोई ज्योतिष नहीं हूं, जो उसके दिमाग को समझूंगा। उसके दिमाग में क्या चल रहा है। इसकी जानकारी मुझे कैसे पता लगेगी। उन्होंने कहा है कि हमारी तरफ से कोई दवाब नहीं है। मेरी तरफ से न ही घर वापस आने का दबाव है और न ही उससे बात करने का दबाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें