फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: जब जयवर्धन सिंह की फॉर्च्यूनर से घर पहुंचे नवदंपती तो देखते रह गए परिजन

Wed, 01 May 2024 07:26 AM IST
गुना ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, गुना

सार

मध्य प्रदेश की राघौगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है इसमें वे एक नव विवाहित जोड़े को अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से घर तक छोड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
दूल्हे के साथ खड़े जयवर्धन सिंह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक व पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खिया बटोर रहा है, जिसमें वे एक नवदंपती को अपनी गाड़ी में बैठाकर घर छोड़ते हुए नज़र आ रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल उक्त घटनाक्रम बीते दिनों जयवर्धन सिंह द्वारा अपने पिता दिग्विजय सिंह के समर्थन में किए जा रहे जनसंपर्क के दौरान का है। इसमें वे रास्ते में तपती हुई धूप में बाइक से चल रहे नवदंपती को बाइक से उतरवाकर अपनी फॉर्च्यूनर गाढ़ी में बैठाकर घर छोड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि,एक नवविवाहित जोड़ा जयवर्धन सिंह को अपने पिता के लिए किए जा रहे जनसंपर्क के दौरान रास्ते में दिखाई दिया, जो कि पूजा पाठ करने के लिए गया हुआ था और वहा से वापस अपने घर की और लौट रहा था। उसी दौरान जयवर्धन सिंह ने अपना वाहन उक्त नवविवाहित जोड़े के लिए रुकवाया और उन्हें अपनी गाढ़ी में बैठाकर घर तक भी छोड़ा, जिन्हें जयवर्धन की गाड़ी आता हुआ देख उनके परिजन भी अचंभित रह गए। वहीं जयवर्धन सिंह ने दुल्हन को अपनी बहन बताया और उसके लिए गेट भी खोला। जब नवविवाहित जोड़े के परिजन जयवर्धन सिंह का साफा बांधकर सम्मान करने लगे तो उन्होंने कहा कि मैं तो आपके परिवार का ही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें