फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: युवती की आंखों और मुंह में फेवीक्विक डालने वाले अयान के घर पर चली JCB, संपत्ति हथियाने का मामला

Sun, 21 Apr 2024 08:17 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, गुना

सार

प्रशासन का दावा है कि एक दिन पहले आरोपी अयान के परिजनों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण के संबंध में जवाब मांगा था, परिजनों की ओर से प्रशासन को कोई लिखित जवाब पेश नहीं किया गया। इसके बाद राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
गुना में अयान के घर पर जेसीबी चलाया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुना शहर के नानाखेड़ी क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय युवती के साथ क्रूरतापूर्ण तरीके से मारपीट करने वाले आरोपी अयान खान के घर पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला है। गुना एसडीएम रवि मालवीय, एडिशनल एसपी मानसिंह ठाकुर सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आरोपी द्वारा नानाखेड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण कर बनाए गए मकान को जेसीबी से गिरा दिया गया।
विज्ञापन


प्रशासन का दावा है कि एक दिन पहले आरोपी अयान के परिजनों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण के संबंध में जवाब मांगा था, परिजनों की ओर से प्रशासन को कोई लिखित जवाब पेश नहीं किया गया। इसके बाद राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। बता दें कि इसी इलाके में रहने वाले 23 साल की युवती के साथ आरोपी अयान खान ने क्रूरता और वहशीपन तमाम हदें पार करते हुए बेल्ट व लात-घूसों से उसकी पिटाई की थी। मारपीट करने के बाद अयान थक गया तो उसने पीड़ित युवती की आंख और मुंह में फेवीक्विक व मिर्ची भर दी। पीड़िता के बयान दर्ज होने के बाद प्रशासन और पुलिस हरकत में आए और अयान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना से पीड़ित युवती की एक आंखें खराब हो गई हैं। उसे धुंधला दिखाई दे रहा है। उसे ऑपरेशन के लिए शनिवार शाम को गुना से ग्वालियर रेफर कर दिया गया। सुबह युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। बताया गया पीड़िता ने कहा है कि अयान पठान ने एक महीने तक बंधक बनाकर यातनाएं दीं। शारीरिक शोषण के साथ 18 अप्रैल की रात जख्मों पर मिर्च पाउडर और होंठ में फेवीक्विक भर दी थी। वह हमारा मकान अपने नाम कराना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें