फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पास कराने के दिए पैसे, फेल हुआ तो कराई FIR

Thu, 30 Jan 2014 02:27 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भोपाल में पढ़ने वाले इंजीनियरिंग के एक छात्र ने अपने सीनियर को पास कराने के लिए पैसे दिए, लेकिन फेल होने के बाद उसने सीनियर के खिलाफ FIR कराई है।
विज्ञापन


आरोप है कि सीनियर ने उससे पास कराने के नाम पर 31,000 रुपये ले लिए। ठगे गए जूनियर छात्र ने एमपी नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है।

यूं तो मामला पिछले साल के सितंबर का है लेकिन FIR अभी कराई गई है।

पुलिस ने बताया कि रवि और अनीस बिहार के रहने वाले हैं। अनीस इंजीनियरिंग ग्रेजुएट है और रवि उसका जूनियर है, वे एक ही हॉस्टल में रहते हैं। रवि ने अनीस से कहा कि उसके एक्जाम ठीक नहीं हुए हैं और उसे फेल होने का डर है।

अनीस ने उसे पास कराने का झांसा दिया और इसके बदले उससे पैसे मांगे। रवि ने पैसे इधर उधर से लेकर उसे दे दिए। अनीस ने उससे उसके ATM कार्ड्स भी ले लिए।

रवि एक्ज़ाम में फेल हो गया और उसे पता चला कि अनीस उसके एकाऊंट को पर्सनल ट्रांसजेक्शन्स के लिए इस्तेमाल कर रहा है।

उसने पुलिस में शिकायत की तो पुलिस ने अनीस को गिरफ्तार कर लिया। पता चला है कि अनीस पैसों को बिजनेस में लगा रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें