मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के पचमढ़ी में डी-लाईट होटल में चार पुलिसकर्मी को जुआ खेलते पकड़ा गया है। पचमढ़ी थाना पुलिस ने सभी को कमरे में चल रही जुआ फड़ से गिरफ्तार किया है। पकड़ाए पुलिसर्मियों में एक एसआई और तीन आरक्षक शामिल हैं, इनमें एसआई और दो आरक्षक पीटीएस पचमढ़ी और एक आरक्षक पचमढ़ी थाने में तैनात है। पचमढ़ी थाने में चारों पुलिसकर्मी सहित 10 लोगों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। इस दौरान पुलिस ने 62, 230 रुपये नकद राशि और ताश पत्ती भी बरामद किए हैं।