फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शिवपुरी में हैवानियत- पहले 6 साल की मासूम से दुष्कर्म किया, फिर मुंह में कपड़ा ठूसकर मार डाला

Sat, 11 Feb 2023 09:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश

सार

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को बड़ौरा गांव की रहने वाली छह साल की बच्ची अपनी मां के साथ ग्राम बड़ौरा के गौड़ बाबा मंदिर पर भागवत सुनने के लिए गई थी। इसी दौरान बच्ची लापता हो गई। उसके बाद शनिवार को शासकीय स्कूल के पीछे मासूम का शव मिला।
विज्ञापन
करैरा थाना, शिवपुरी जिला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव में छह साल की बच्ची का शव नग्न अवस्था में खेत में पड़ा मिला। बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंसकर पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया, बाद में उसकी निर्मम हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


मां के साथ भागवत सुनने गई थी बच्ची
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे बड़ौरा गांव की रहने वाली छह साल की बच्ची अपनी मां के साथ ग्राम बड़ौरा के गौड़ बाबा मंदिर पर भागवत सुनने के लिए गई थी। इसी दौरान बच्ची लापता हो गई। मां ने सोचा था कि बेटी घर पहुंच गई होगी, लेकिन बेटी घर पर नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने मासूम की हर जगह तलाश की। माता पिता ने बेटी की गुमशुदगी की शिकायत करैरा थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस भी मासूम की तलाश में जुटी हुई थी।

लेकिन शनिवार को बड़ौरा गांव के शासकीय स्कूल के पीछे सरसों के खेत में नग्न अवस्था में मासूम का शव मिला। उसके मुंह में कपड़ा भरा गया था। इसके बाद मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। फिर मासूम को मौत के घाट उतार दिया गया।
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
छह साल की मासूम का शव मिलने के बाद गुस्साए परिजनों ने टीला-बड़ौरा मार्ग को जाम कर दिया। कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी सहित पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल मामले की पड़ताल में जुट गए हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के मुताबिक, छह साल की मासूम के संबंध में पहली नजर में दुष्कर्म की संभावना जताई जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें