फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: ग्वालियर स्टेशन पर खड़ी बुंदेलखंड ट्रेन में लगी आग, एसी कोच में भारी नुकसान

Tue, 02 Aug 2022 04:02 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

सूचना मिलने पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि झांसी से ग्वालियर आने के बाद बुंदेलखंड एक्सप्रेस यार्ड में खड़ी हुई थी। सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
 
विज्ञापन
बुंदेलखंड ट्रेन में लगी आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर खड़ी बुंदेलखंड एक्सप्रेस के एससी कोच से मंगलवार को आग की लपटें उठने लगी। सूचना मिलने पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि झांसी से ग्वालियर आने के बाद बुंदेलखंड एक्सप्रेस यार्ड में खड़ी हुई थी। सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की तरफ से तत्काल रेलवे की रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। रेलवे के अधिकारियो ने बताया है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस के ए-1 कोच में यह आग लगी थी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने से भारी नुकसान की आंशका जताई जा रही है। आग की चपेट में आने से एसी कोच के पर्दे पूरी तरह जल गए है। गनीमत रही कि समय पर सूचना मिलने के बाद आग पर काबू पा लिया है। रेलवे विभाग के अधिकारियों की तरफ से आग लगने की घटना की जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें