मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां कोठारी मार्केट के चौराहे पर मोबाइल के एक शोरूम में भीषण आग लग गई। इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद अफरातफरी मच गई। वहीं, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने की मशक्कत शुरू कर दी। फिलहाल, आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।