फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

African Swine Fever : विशेषज्ञों की टीम ने कटनी में पांच सुअरों को दी मर्सी किलिंग, अफ्रीकन फीवर से 97 की मौत

Thu, 10 Nov 2022 08:27 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी उपसंचालक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि अब तक अफ्रीकन स्वाइन फीवर से 97 सुअरों की मौत हो गई है। वहीं 110 संक्रमित हैं, ऐसे में ऑपरेशन मर्सी किलिंग लगातार चलाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में अफ्रीकन स्वाइन फीवर से लगातार सुअरों की मौत हो रही है। इसको लेकर बुधवार को जबलपुर से विशेषज्ञों की एक टीम कटनी आई। विशेषज्ञों की टीम ने जिले के वार्ड नंबर 18 और 30 में केमिकल का इंजेक्शन लगाकर पांच सुअरों को मर्सी किलिंग दी।

विज्ञापन


इस दौरान जबलपुर संभागीय पशु अनुसंधान लैब के विशेषज्ञ डॉ. पीके सोलंकी, डॉ. एसके विश्वकर्मा समेत कटनी उपसंचालक डॉ. आरके सिंह मौजूद रहे। टीम ने पहले सूअर पालकों से चर्चा की। फिर सूअर को बेहोश कर उनकी नसों में केमिकल इंजेक्शन लगाया। जिसके कुछ समय बाद ही उनकी मानवीय मौत हो गई। 


डॉ. आर.के. सिंह ने बताया कि बुधवार तक 97 सूअर मृत मिले। वहीं जबलपुर से विशेषज्ञों की टीम के मदद से दोनों जोन के पांच सूअर को पेनलेस किलिंग के माध्यम से मारा गया है। बता दें कि संक्रमित जोन में चिन्हित 115 सभी जीवित सुअरों में से 110 शेष बचे हैं। जिन्हें मानवीय मौत देने के लिए ऑपरेशन किलिंग लगातार चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें