मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान
- फोटो : social media
मध्य प्रदेश की राजधानी के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्था (मैनिट) परिसर में शनिवार को इंजीनियरिंग के एक 22 वर्षीय छात्र का शव पेड़ से लटका मिला है। कमला नगर थाना प्रभारी अनिल वाजपेयी का कहना है कि मैनिट परिसर में छात्र उदेश्य अहिरवार का शव मिला है। मृतक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के फोर्थ ईयर का छात्र था। शव पेड़ से लटका मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। थाना प्रभारी अनिल वाजपेयी का कहना है कि अहिरवार संस्थान के छात्रावास में ही रहता था। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना का खुलासे को लेकर जांच की जा रही है।