फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी और गोवा में ईडी की कार्रवाई: भोपाल में संजय विजय शिंदे के ठिकानो पर प्रवर्तन निदेशालय ने मारा छापा

Fri, 13 May 2022 04:26 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल के कारोबारी संजय विजय शिंदे के ठिकानों पर मनी लॉर्डिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने छापे मारे है। यह कार्रवाई मध्य प्रदेश और गोवा में की गई है। संजय विजय शिंदे पर मनी लॉर्डिंग के मामला है।
विज्ञापन
ईडी की कार्रवाई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के कारोबारी संजय विजय शिंदे के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की है।  यह कार्रवाई मध्य प्रदेश और गोवा में की गई है। संजय विजय शिंदे पर मनी लॉर्डिंग के मामले है। 

प्रवर्तन निदेशालय की टीम को शिंदे के चार ठिकानों की तलाशी ली 88.30 लाख नगद और कई दस्तावेज मिले है। ईडी की टीम ने भोपाल के अलावा गोवा में शिंदे के निवास और उसके पूर्व कर्मचारी के घर पर भी रेड की है। ईडी की कार्रवाई अभी चल रही है। बता दें संजय विजय शिंदे के खिलाफ मनी लांड्रिंग का मामला चल रहा है। उसका नाम वर्ष 2016 में पनामा पेपर लीक में भी सामने आ चुका है।

ग्वालियर निवासी शिंदे का नाम सबसे पहले 2012 में कालाधन जमा कराने वाले गोवा के पांच लोगों की सूची में आया था। इसके बाद शिंदे गोवा से अपना पूरा कारोबर बंद कर भोपाल आ गया था। यहां पर रातीबढ़ में 17 एकड़ में फैले एडवेंचर क्लब में गो कर्टिंग ट्रैक, रिसोर्ट, स्विमिंग पूल है। इसमें करोड़ों रुपए का निवेश हुआ है। आशंका है कि यह निवेश विदेश में जमा कालेधन से किया गया है। ईडी की टीम रातीबढ़ में भी सर्च कर रही है। शिंदे ने इसका हाल ही सौदा किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें