फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरगोन SP के बाद DM का भी ट्रांसफर: कुमार पुरुषोत्तम नए कलेक्टर, अनुग्रह पी को एमपी भवन दिल्ली में OSD बनाया

Sun, 15 May 2022 08:40 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश सरकार ने खरगोन एसपी सिद्धार्थ चौधरी के बाद कलेक्टर अनुग्रह पी को भी हटा दिया है। रतलाम कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को खरगोन का कलेक्टर बनाया गया है।
विज्ञापन
मंत्रालय भवन, वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : File
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश सरकार ने खरगोन एसपी सिद्धार्थ चौधरी के बाद कलेक्टर अनुग्रह पी को भी हटा दिया है। रतलाम कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को खरगोन का कलेक्टर बनाया गया है।

सरकार की तरफ से शनिवार को जारी आदेश में खरगोन कलेक्टर अनुग्रह पी को विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी मध्य प्रदेश भवन नई दिल्ली बनाया गया था। साथ ही उनको विशेष आयुक्त (समन्वय) मध्य प्रदेश भवन नई दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा निवाड़ी कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को रतमाल का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, जबलपुर संभाग के अपर आयुक्त (राजस्व) तरुण भटनागर को निवाड़ी जिले का कलेक्टर बनाया गया है। 

बता दें इससे पहले प्रदेश के पांच आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए गए। इसमें खरगोन एसपी सिद्धार्थ चौधरी और सिवनी एसपी कुमार प्रतीक दोनों को भोपाल पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुना की घटना के बाद अपने निवास पर सरकार के वरिष्ठ अधिकारियो की बैठक बुलाई थी। जिसमें ग्वालियर आईजी और सिवनी एसपी को हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद देर शाम तक आईएएस और आईपीएस के ट्रांसफर आर्डर किए गए। 

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें