फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमार विश्वास के समर्थन में दिग्विजय: कहा- केजरीवाल खालिस्तान समर्थक अलगाववादियों के खिलाफ जारी करें बयान

Sun, 20 Feb 2022 03:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह कुमार विश्वास के समर्थन में खड़े हुए हैं। उन्होंने  दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल से मांग की है कि खालिस्तान आंदोलन के खिलाफ बयान जारी करें।
 
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह कुमार विश्वास के समर्थन में खड़े हुए हैं। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह कुमार विश्वास के समर्थन में खड़े हुए हैं। उन्होंने  दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल से मांग की है कि खालिस्तान आंदोलन के खिलाफ बयान जारी करें।
विज्ञापन


बता दें कि कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान अलगाववादियों का समर्थन करने का आरोप लगाया था। केजरीवाल ने आरोपों को खारिज कर दिया था। कुमार विश्वास ने दावा किया था अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री या खालिस्तान के प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देखते हैं। कुमार विश्वास ने आरोप लगाते हुए कहा था कि केजरीवाल ने एक बार मुझसे कहा था कि वे पंजाब के सीएम या खालिस्तान के पीएम बनने का ख्वाब देख रहे हैं।

दिग्विजय सिंह ने शनिवार रात इस संबंध में ट्वीट किया। इसमें कहा कि कुमार विश्वास ने केजरीवाल से बहुत ही साधारण मांग की है। केजरीवाल को एक बयान खालिस्तान के खिलाफ दे देना चाहिए। उसमें कोई आपत्ति नहीं होना चाहिए। दिग्विजय सिंह ने एक और ट्वीट में कहा कि मोदी जी और केजरीवाल जी में एक बहुत बड़ी समानता है। काम कम और प्रचार अधिक। मोदी-केजरीवाल दोनों करदाताओं का पैसा प्रचार में अधिक और काम पर कम खर्च करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

गौरतलब है कि खुफिया सूचनाओं के आधार पर खतरे की धारणा की समीक्षा करने के बाद केंद्र ने शनिवार को विश्वास को 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें