फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: इलाज के नाम पर हैवानियत! इलाज का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, ढोंगी तांत्रिक समेत चार पर FIR

Mon, 20 Jul 2026 03:04 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुक्षी

सार

मध्य प्रदेश के कुक्षी (निसरपुर) में बवासीर की बीमारी ठीक करने का झांसा देकर एक महिला के साथ तांत्रिक क्रिया के नाम पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता को मनावर बस स्टैंड से झांसा देकर पिपलिया गांव में धन्नालाल के घर लाया गया था, जहां कमरे में अकेला पाकर तांत्रिक कैलाश ने उसे क्रिया उल्टी पड़ने का डर दिखाया और ज्यादती की।
विज्ञापन
पुलिस प्रकरण की जाँच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के कुक्षी क्षेत्र से ढोंग और अपराध का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। निसरपुर थाना क्षेत्र में बवासीर की बीमारी ठीक करने का झांसा देकर एक तांत्रिक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता को डराने-धमकाने और इस वारदात में तांत्रिक का साथ देने वाले तीन बिचौलियों पर भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस फिलहाल मुख्य आरोपी तांत्रिक समेत सभी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

इलाज का झांसा देकर कमरे में किया बंद

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता का समधी रेवसिंह और सतीपुरा का रहने वाला राकेश उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर मनावर बस स्टैंड लेकर आए थे। दोनों ने महिला को झांसा दिया कि पिपलिया गांव में धन्नालाल के घर कैलाश नाम का तांत्रिक रहता है, जो तांत्रिक क्रिया के जरिए बवासीर का पक्का इलाज करता है। इसके बाद दोनों महिला को धन्नालाल के घर ले गए।

धन्नालाल के मकान की ऊपरी मंजिल के तीसरे कमरे में तांत्रिक कैलाश पहले से मौजूद था। दोपहर करीब 1 बजे आरोपी राकेश, रेवसिंह और धन्नालाल महिला को कमरे के अंदर छोड़कर बाहर से दरवाजा बंद कर चले गए।

'तांत्रिक क्रिया उल्टी पड़ जाएगी' कहकर डराया

कमरे में महिला को अकेली पाकर तांत्रिक कैलाश ने उसे डराना शुरू कर दिया। उसने महिला से कहा, "आंखें बंद करके चुपचाप बैठी रहो, मैं जो करूं करने देना, वरना तांत्रिक क्रिया उल्टी पड़ जाएगी।" इसके बाद तांत्रिक ने महिला की लाचारी का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।

शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी

वारदात के बाद जब बदहवास पीड़िता ने कमरे से बाहर आकर रेवसिंह, राकेश और धन्नालाल को पूरी आपबीती बताई, तो मदद करने के बजाय तीनों आरोपी भी उसे धमकाने लगे। आरोपियों ने कहा कि अगर यह बात किसी को बताई, तो तांत्रिक क्रिया करवाकर उसे और उसके पति को जान से खत्म करवा देंगे।

चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

आरोपियों की धमकी से न डरते हुए पीड़िता सीधे पुलिस थाने पहुंची और सभी के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। निसरपुर थाना प्रभारी रवि वास्के ने बताया कि महिला की शिकायत पर तांत्रिक कैलाश (पिता ज्वारसिंह नर्गेश, निवासी खण्डलई), राकेश (निवासी सतीपुरा), रेवसिंह (निवासी ग्राम आमसी) और धन्नालाल (निवासी ग्राम पिपलिया) के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। तांत्रिक की तलाश की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें