फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar: धरती को हराभरा रखने का संकल्प, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण

Fri, 06 Jun 2025 03:14 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर धार शहर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधे लगाए गए। इस मौके पर धार-महू लोकसभा क्षेत्र की सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने चाणक्यपुरी गरबा चौक में कई तरह के पौधे लगाए। उन्होंने इन पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए ताकि पौधे सुरक्षित और अच्छे से बढ़ सकें।





 

विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर धार नगर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर धार-महू लोकसभा क्षेत्र की सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने चाणक्यपुरी गरबा चौक परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए।
विज्ञापन


इस दौरान वन विभाग के जिला अधिकारी ए.के. चौहान, एसडीएम रोशनी पाटीदार, क्षेत्रीय पार्षद रंजना राठौर, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, तथा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कुसुम सोलंकी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने इस मौके पर कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम है, बल्कि यह मातृशक्ति और मातृभूमि के प्रति हमारी श्रद्धा का भी प्रतीक है। पौधारोपण कर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और स्वस्थ भविष्य की नींव रख रहे हैं।"
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में लगातार 42वें दिन भी बदला रहेगा मौसम, आज कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि चाणक्यपुरी का यह परिसर नागरिकों के सहयोग से आने वाले समय में सबसे सुंदर बगीचे का रूप लेगा। इस अभियान में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने भाग लिया। जयराज देवड़ा, देवेंद्र रावल, जसप्रीत डंग, कमल सिंह सोलंकी, कपिल श्रीवास्तव, गौरव तोरणिया, अजय राठौर, गिरीश गेरेना, सतीश रघुवंशी, विजय बारिया, पुष्पा राठौर, रीमा राठौर, सीमा पांडे, सीमा सोनी, प्रज्ञा ठाकुर, निशा शर्मा, रतन भाभर सहित चाणक्यपुरी कॉलोनी के कई रहवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष रूप में विकसित करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें