फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार: दिनदहाड़े चाकू दिखाकर लूट करने वाले दो आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, जेवरात समेत लाखों का माल बरामद

Sun, 08 Nov 2026 04:31 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

धार जिले के सुन्द्रेल में घर में घुसकर चाकू की नोक पर महिला से सोने के जेवर और नकदी लूटने वाले दो आरोपियों को धामनोद पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लूटे गए जेवर और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित 2.60 लाख रुपये का सामान जब्त किया। 
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को किया अरेस्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धामनोद सुन्द्रेल में घर में घुसकर चाकू की नोक पर महिला से सोने के जेवर और नकदी लूटने की वारदात का धामनोद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए सोने के जेवर और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल 2 लाख 60 हजार रुपए का मशरूका जब्त किया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मकान में लगी भीषण आग, हजारों बारदाने जलकर खाक; एक घंटे तक दमकल का इंतजार

पुलिस के अनुसार, कहार मोहल्ला सुन्द्रेल निवासी इशिका पिता विक्रम चटर्जी ने 6 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 5 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से उसके घर पहुंचे। आरोपियों ने चाकू दिखाकर फरियादिया और उसकी मां निर्मलाबाई को डराया-धमकाया तथा निर्मलाबाई के गले से सोने का मंगलसूत्र, कान के सोने के सुई-धागा टॉप्स और सोने के 9 मोती लूट लिए। इसके अलावा अलमारी में रखे 1100 रुपए नकद लेकर दोनों आरोपी फरार हो गए। लूटे गए जेवरों की कीमत करीब 80 हजार रुपए बताई गई है। मामले में धामनोद थाने पर अपराध क्रमांक 570/2026 के तहत बीएनएस की धारा 309(4) और 333 में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर और एसडीओपी अर्चना रावत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव ने विशेष टीम गठित की। टीम ने मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेहियों की पहचान कर जितेंद्र पिता भंवर नाथ (22) और गोलू पिता उमराव नाथ (30), दोनों निवासी रातीखेड़ा थाना सागौर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र, सोने के टॉप्स, 9 मोती तथा वारदात में प्रयुक्त एक्सट्रीम मोटरसाइकिल क्रमांक MP11ZQ5591 जब्त की गई। जब्त मशरूके में जेवरों की कीमत 80 हजार और मोटरसाइकिल की कीमत 1.80 लाख रुपए बताई गई है। इस तरह कुल 2.60 लाख रुपए का माल बरामद हुआ है। पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी गोलू नाथ के विरुद्ध पूर्व में पिथमपुर सेक्टर-1 थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में हत्या सहित अन्य अपराध तथा मांडव थाने में आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें