फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Crime: छुट्टी पर गए थे जज, पीछे से चोरों ने खेला बड़ा दांव, दो घरों में कर दी सेंधमारी; मनावर में हड़कंप

Wed, 25 Mar 2026 04:06 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

मनावर में दो जजों के सूने घरों में चोरी हुई। बदमाश ताले तोड़कर नकदी और चांदी के सामान ले गए। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
जज के घरों में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार जिले की मनावर तहसील में बदमाशों ने दो सूने मकानों को निशाना बनाया। दोनों मकान अलग-अलग न्यायाधीशों के हैं। अवकाश के चलते दोनों जज परिवार सहित बाहर गए हुए थे, इसी दौरान चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

घटना का खुलासा तब हुआ जब एक जज ने मोबाइल के माध्यम से घर के सीसीटीवी कैमरे देखे। फुटेज में संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर उन्होंने कर्मचारी को घर भेजा। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि मकानों के ताले टूटे हुए थे और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

यह मामला मनावर थाना क्षेत्र की रुकमणी कॉलोनी का है, जहां प्रथम जिला न्यायाधीश और द्वितीय जिला न्यायाधीश के सरकारी आवास स्थित हैं। बदमाश दोनों घरों के ताले तोड़कर अंदर घुसे। कर्मचारी विजय चौहान के अनुसार, जज अभिषेक सोनी छुट्टी पर बाहर गए हुए थे। उन्हें मोबाइल पर सीसीटीवी के जरिए चोरी की जानकारी मिली। शुरुआती जांच में उनके घर से अलमारी में रखे करीब 4 हजार रुपए नकद चोरी होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


पढ़ें: एमपी शराब दुकानों का 8वां चरण: एकल दुकान के लिये भी ऑफर प्रस्तुत, 27 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

फुटेज में बदमाश रात करीब 12 बजे घर के अंदर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान दूसरे जज लोकेंद्र सिंह ने भी फोन कर अपने घर में चोरी की सूचना दी। उनके घर से दो जोड़ी चांदी की पायल और एक चांदी का पेन चोरी हुआ है। चूंकि दोनों परिवार बाहर हैं, इसलिए अन्य सामान की चोरी को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। जजों ने बताया कि परिवार के लौटने के बाद पूरी जानकारी पुलिस को दी जाएगी।

एसडीओपी बृजेश मालवीय के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध नजर आए हैं। उनकी पहचान के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। इस घटना के बाद पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें