फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar News: साइकिल छिपाने के विवाद में हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में तीन आरोपियों को दबोचा

Wed, 08 Jul 2026 05:06 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

पीथमपुर में साइकिल को लेकर हुए विवाद में युवक विष्णु की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने 24 घंटे में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चाकू बरामद किया। वहीं राजगढ़ में पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते हत्या करने वाले पति को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में साइकिल छिपाने जैसी मामूली बात पर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पीथमपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के महज 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई को फरियादी विशाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि साइकिल छिपाने की बात को लेकर विष्णु (मृतक) का आरोपी गोपी, रवि और निर्भय सिंह के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि मुख्य आरोपी गोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर विष्णु पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल विष्णु को इलाज के लिए भोज अस्पताल, धार ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें- ACP संतोष पटेल की अनसुनी कहानी: इंजी.के बाद नौकरी नहीं मिली तो मजदूरी की, फॉरेस्ट गार्ड बने फिर हासिल की मंजिल
विज्ञापन


चंदन नगर में छिपे थे आरोपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने साइबर सेल की मदद, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान सूचना मिली कि तीनों आरोपी घाटाबिल्लौद के चंदन नगर स्थित एक मकान में छिपे हुए हैं। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी और आरोपी गोपी पिता जगदीश (28), रवि पिता सुरेश परमार (28) और निर्भय सिंह पिता रतनलाल चन्द्रवंशी (40) को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरी टीम के सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हत्यारा पति भी अरेस्ट
इधर एक दूसरे मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्या के एक सनसनीखेज मामले का महज़ 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई को शंकरपुरा (राजगढ़) निवासी कमलेश पिता नानूराम खराड़ी ने अपनी पत्नी हिना खराड़ी की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद शातिर आरोपी ने पत्नी की लाश को घर में रखी बिस्तर पेटी के अंदर छुपा दिया और सबूत मिटाने की नीयत से खुद उसी पेटी के ऊपर सो गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही राजगढ़ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी कमलेश खराड़ी को धरदबोचा। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। अवैध संबंधों की इसी आशंका के चलते उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें