फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवास थाना प्रभारी मौत मामला: पैतृक गांव बरमंडल में होगा अंतिम संस्कार, पिता-बहन ने की सीबीआई जांच की मांग

Mon, 02 Nov 2026 04:53 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत से उनके पैतृक गांव बरमंडल में शोक है। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। पिता और बहन ने घटना को हत्या बताते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। परिवार ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और पत्नी-बच्चों को सरकारी नौकरी देने की मांग की। 
विज्ञापन
अधिकारी पहुंचे गांव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध शराब से भरे ट्रक पर कार्रवाई के दौरान खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हुई मौत से उनके पैतृक गांव बरमंडल में शोक की लहर है। गांव में सन्नाटा पसरा है। दिवंगत थाना प्रभारी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अंतिम संस्कार की तैयारियों को लेकर विधायक प्रताप ग्रेवाल, कलेक्टर राजीव रंजन मीना, एसपी सचिन शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।

विज्ञापन


दिलीप पुरी के पिता ओमप्रकाश पुरी गांव के मठ में पुजारी होने के साथ खेती भी करते हैं। माता-पिता बरमंडल में ही रहते हैं, जबकि छोटा भाई धर्मेंद्र पुरी निजी कंपनी में कार्यरत है और परिवार के अन्य सदस्य इंदौर में निवास करते हैं। दिलीप पुरी की प्रारंभिक शिक्षा गांव के सरस्वती शिशु मंदिर में हुई थी। वे इसी विद्यालय में कई वर्षों तक आचार्य के रूप में सेवाएं देते हुए बच्चों को शिक्षा भी देते रहे। नवरात्रि में माता पूजन के लिए वे आखिरी बार गांव आए थे।

ये भी पढ़ें- देवास: टीआई की शहादत पर एसपी का बड़ा बयान, बोले- पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना ही शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि
विज्ञापन


पिता बोले- दोषियों को फांसी हो, बुलडोजर कार्रवाई भी करें
बेटे की मौत से व्यथित पिता ओमप्रकाश पुरी ने घटना को हत्या बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने यह घटना की है, उनके खिलाफ फांसी की कार्रवाई होनी चाहिए और उनके मकानों पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए। परिवार गहरे दुख में है। उन्होंने पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग भी की। पिता ने बताया कि दिलीप ने गांव के बच्चों को शिक्षा देने के साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आज कई बच्चे सरकारी पदों पर हैं, जिनकी सफलता में दिलीप का योगदान रहा है।

बहन ने पत्नी-बच्चों के लिए मांगी सरकारी नौकरी
दिलीप पुरी की छोटी बहन दीपिका ने भी घटना को दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या बताते हुए सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने सरकार से दिवंगत थाना प्रभारी की पत्नी और बच्चों को सरकारी नौकरी तथा आर्थिक सहायता देने की मांग की। साथ ही घटना के सभी दोषियों को कड़ी सजा देने की बात कही।
विज्ञापन


बचपन के दोस्त बोले- गांव के बच्चों को आगे बढ़ने के लिए करते थे प्रेरित
दिलीप पुरी के बचपन के मित्र पंकज विश्वकर्मा ने बताया कि वे शुरू से ही होनहार और मिलनसार स्वभाव के थे। गांव के बच्चों को हमेशा प्रोत्साहित करते और सरकारी नौकरी की परीक्षाओं की तैयारी के लिए उनका मार्गदर्शन करते थे। उनके असमय निधन से पूरे गांव को गहरा सदमा पहुंचा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें