फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 टन अवैध लकड़ी से भरा आयशर वाहन पकड़ा; बड़नगर से पीथमपुर जा रही थी खेप

Wed, 18 Nov 2026 06:09 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

धार वन विभाग के उड़नदस्ता दल ने लेबड़-मानपुर फोरलेन पर अलसुबह कार्रवाई कर करीब 10 टन अवैध लकड़ी से भरा आयशर वाहन जब्त किया। चालक के पास परिवहन परमिट नहीं मिला। लकड़ी बड़नगर से पीथमपुर ले जाई जा रही थी।

विज्ञापन
वन विभाग की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन मंडल में लकड़ी तस्करों के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। वन मंडल अधिकारी को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर उड़नदस्ता दल ने अलसुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 टन अवैध लकड़ी से भरा एक आयशर वाहन जब्त किया है। वाहन में ताजे कटे हुए पंचमेल जलाऊ लकड़ी के गुल्ले भरे हुए थे। चालक लकड़ी के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।

वन मंडल अधिकारी विजयनंथम टीआर ने बताया कि लेबड़-मानपुर फोरलेन पर गश्त कर रहे उड़नदस्ता दल को सुबह करीब 5:30 बजे लेबड़ की ओर से एक संदिग्ध आयशर वाहन (नंबर यूपी 30-एटी 4101) आता दिखाई दिया। टीम ने तत्काल वाहन को रोककर उसकी जांच की। इस दौरान वाहन में करीब 10 टन ताजे कटे हुए पंचमेल जलाऊ लकड़ी के गुल्ले भरे मिले।

विज्ञापन


पढे़ं: उज्जैन में सांदीपनि लोक की जमीन पर घमासान, आसाराम आश्रम ने अधिग्रहण के खिलाफ खोला मोर्चा

पूछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम मांगीलाल पिता सेवकराम, निवासी गौतमपुरा बताया। वहीं, वाहन का मालिक प्रकाश पिता नानुराम, निवासी गौतमपुरा होना सामने आया। वन विभाग की टीम ने चालक से लकड़ी की कटाई और परिवहन से संबंधित वैध अनुमति पत्र और अन्य दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि यह लकड़ी सोहराब भाई (निवासी बड़नगर) के कहने पर कुलदीप पांचाल की बड़नगर स्थित आरा मशीन से भरकर पीथमपुर की श्री पेपर कंपनी ले जाई जा रही थी।

वन विभाग की टीम ने मौके पर पंचनामा तैयार कर अवैध लकड़ी सहित आयशर वाहन को जब्त कर लिया। इसके बाद वाहन को सुरक्षित धार रेंज परिसर में लाया गया। मामले में आगे की कानूनी जांच की जा रही है। साथ ही बड़नगर की आरा मशीन और पीथमपुर स्थित कंपनी की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। इस कार्रवाई में वन स्टाफ परिक्षेत्र धार की टीम का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें