फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar News: जन्मदिन की पार्टी में जा रहे बाइक सवारों को ट्राले ने मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

Wed, 11 Feb 2026 11:37 AM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

धार जिले के कुक्षी-मनावर रोड पर लोहारी के पास ट्राले की टक्कर से 17 और 18 वर्षीय दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। दोनों दोस्त के जन्मदिन में जा रहे थे। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्राला जब्त कर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार जिले की कुक्षी तहसील के ग्राम लोहारी मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, बाइक सवार युवक अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रास्ते में ट्राले ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इधर हादसे के बाद ट्राले का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने ट्राले को जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुक्षी-मनावर रोड पर लोहारी के पास एक ट्राले ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान ग्राम आंवली निवासी रवि पिता रामसिंह उम्र 17 साल और गणपति पिता सिकदार उम्र 18 साल के रूप में हुई है। ये दोनों युवक कुक्षी के पामेला होटल में कार्यरत थे। टक्कर मारने के बाद ट्राला चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। दुर्घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। सूचना मिलने पर कुक्षी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से दोनों शवों को कुक्षी सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह ट्राला राजस्थान नंबर का था और खाली था।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में ग्रामीणों का पथराव, केन बेतवा लिंक परियोजना से पीड़ित लोग आक्रोशित
विज्ञापन
विज्ञापन


कुक्षी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों का पोस्टमार्टम बुधवार सुबह कुक्षी अस्पताल में किया गया। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए है। रवि और गणपत के दो भाई और एक बहन हैं, और उनका परिवार खेती करता है। थाना प्रभारी राजेश यादव के अनुसार बाइक को ट्राले ने टक्कर मारी हैं, हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। चालक के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें