फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar News: धरमपुरी में किराए के मकान में खून से लथपथ मिला महिला का शव, गैर पुरुष को पति बताकर लिया था कमरा

Tue, 09 Dec 2025 03:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

धार में एक महिला सुनिता का शव घर में मिला है। यहां वो तीन दिन पहले ही किराये पर रहने आई थी। वो अपने पति को छोड़ चुकी थी। कमरा किराए पर लेते समय उसके साथ रह रहे पुरुष अजय ने सुनिता को अपनी पत्नी बताया था।
विज्ञापन
किराए के मकान में मिला महिला का शव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार जिले की धरमपुरी नगर के वार्ड क्रमांक-02 के रैदास मोहल्ला, पुराना मनावर रोड स्थित एक घर में उस समय हड़कंप मच गया, जब किराए के मकान के अंदर एक महिला का खून से लथपथ शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के रहवासियों ने तुरंत धरमपुरी पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। खून से सना महिला का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मृतका इस मकान में किराए पर रह रही थी। उसकी पहचान सुनिता (उम्र 35) के रूप में हुई है। मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई है।

विज्ञापन


जानकारी मिलते ही एसडीओपी मोनिका सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचीं। मकान मालिक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध मृत्यु का नहीं, बल्कि हत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।एसडीओपी मोनिका सिंह ने बताया कि रहवासियों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची है। मामला हत्या का है। हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- शासकीय स्कूल से लापता तीनों छात्राएं 24 घंटे में सागर से बरामद, डर के कारण शहर से भागी थीं
विज्ञापन
विज्ञापन


पति को छोड़ दिया था 
प्रकरण की गंभीरता से जांच में जुटी पुलिस को शुरुआती जानकारी यह सामने आई है कि महिला करीब 17 साल पहले अपने पति को छोड़ चुकी थी। कुछ समय से अजय नाम के युवक के साथ रहती थी, जिस मकान में महिला की लाश मिली है। इस घर में अजय और मृत महिला सुनिता तीन दिन पहले ही शिफ्ट हुए थे। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि किराएदार अजय ने सुनिता को अपनी पत्नी बताया था। इधर, पड़ोसियों के अनुसार कल देर रात से ही दोनों में झगड़ा हो रहा था। संभवत सुबह 4 से 5 बजे के बीच में महिला की हत्या हुई है। घटना के बाद से ही साथ में रहने वाला अजय भी फरार हो चुका है, उसकी तलाश पुलिस कर रही हैं, ताकि घटना का कारण स्पष्ट हो सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें