फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: 45.20 लाख के गबन का खुलासा, गाड़ी की किस्त और उधारी चुकाने के लिए बैंक से निकाले पैसे

Fri, 04 Sep 2026 06:27 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

धार के बाग स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में 45.20 लाख रुपये के गबन के मामले में गिरफ्तार कैशियर हितेश निंगवाल से पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने तीन बोलेरो की किस्त और बाजार की उधारी चुकाने के लिए बैंक की रकम निकालने की बात स्वीकार की है। 
विज्ञापन
पुलिसकर्मी के साथ आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुक्षी तहसील के ग्राम बाग स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में हुए 45.20 लाख रुपये के गबन के मामले में पुलिस की जांच जारी है। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी कैशियर हितेश निंगवाल ने बैंक की रकम निकालने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि उसने तीन बोलेरो वाहन खरीदे थे और उनकी मासिक किस्तें चुकाने के लिए बैंक के कैश से थोड़ी-थोड़ी रकम निकालता था। इसके अलावा बाजार के कुछ लोगों से लिए गए उधार को भी बैंक से निकाली गई रकम से चुकाने की बात सामने आई है। आरोपी का रिमांड 5 सितंबर को पूरा होने वाला है।
विज्ञापन


तीन दिन पहले कैश मिलान में खुला 45.20 लाख की कमी का राज
दरअसल, तीन दिन पूर्व बाग शाखा में नगदी के मिलान के दौरान 45.20 लाख रुपये कम मिले थे। इसके बाद कैशियर लॉकर की चाबी लेकर फरार हो गया था। बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय से पहुंचे अधिकारियों ने मामले की जांच की। इसके बाद शाखा प्रबंधक मयूर दुबे ने मंगलवार शाम बाग थाने में एफआईआर दर्ज कराई। बाग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कैशियर हितेश निंगवाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और रिमांड पर लिया।

पूछताछ में सामने आई बोलेरो और उधारी की कहानी
बाग थाना प्रभारी हीरूसिंह रावत के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बैंक के कैश से रकम निकालने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब गबन की रकम, उसके उपयोग और अन्य संभावित लेन-देन की जानकारी जुटा रही है। पूछताछ में तीन बोलेरो वाहनों की किस्त और बाजार से ली गई उधारी चुकाने के लिए बैंक की रकम इस्तेमाल करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


बैंक ने भी शुरू की कार्रवाई, शाखा प्रबंधक को हटाया
मामले के बाद बैंक प्रबंधन ने शाखा स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। शाखा प्रबंधक मयूर दुबे को बाग शाखा से हटा दिया गया है। दुबे ने बताया कि जांच प्रभावित न हो, इसलिए उन्हें शाखा से हटाया गया है।

सहायक प्रबंधक को निलंबन का नोटिस
वहीं, सहायक प्रबंधक राहुल पंजवानी को निलंबन का नोटिस जारी कर इंदौर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय बुलाया गया है। दूसरी ओर, विपिन बाग ने बाग शाखा के नए प्रबंधक के रूप में पदभार संभाल लिया है।

यह भी पढ़ें: दुनिया का सबसे महंगा शृंगार, 120 करोड़ के आभूषणों से सजे राधा-कृष्ण; गोपाल मंदिर में दिखा राजसी वैभव
विज्ञापन


कैश की कमी और कैशियर के खिलाफ दर्ज प्रकरण के बाद पुलिस जांच के साथ-साथ बैंक स्तर पर भी विभागीय जांच और कार्रवाई जारी है। पुलिस गबन की रकम के इस्तेमाल और उससे जुड़े अन्य लेन-देन की जानकारी जुटाने में लगी है। आरोपी का रिमांड 5 सितंबर को पूरा होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें