फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar: चार बदमाशों से अकेले भिड़े आरआई, फालिया उठाकर किया मुकाबला; साहस के आगे पस्त हुए चार लुटेरे

Sat, 01 Aug 2026 03:51 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

धार के कुक्षी-मनावर मार्ग पर चार बदमाशों ने राजस्व निरीक्षक अंबाराम तड़वाल पर हमला कर लूट की कोशिश की। घायल और हाथ फ्रैक्चर होने के बावजूद उन्होंने बदमाशों का फालिया उठाकर मुकाबला किया, जिससे आरोपी मोबाइल छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन
घायल कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुक्षी थाना क्षेत्र में कुक्षी-मनावर मार्ग पर धुलसर और अंबाडा गांव के बीच बाइक सवार चार बदमाशों ने राजस्व विभाग के एक राजस्व निरीक्षक (आरआई) पर हमला कर लूटपाट का प्रयास किया। हालांकि, आरआई की सूझबूझ और साहस के चलते बदमाश अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके। हमले में आरआई का एक हाथ फ्रैक्चर हो गया, लेकिन उन्होंने बदमाशों का धारदार हथियार (फालिया) उठाकर उनका सामना किया। इससे घबराकर आरोपी छीना गया मोबाइल मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मनावर राजस्व क्षेत्र में पदस्थ आरआई अंबाराम तड़वाल अपनी बाइक से गृह ग्राम रेबड़दा जा रहे थे। धुलसर गांव पार करने के बाद पीछे से दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। किसी परिचित का भ्रम होने पर आरआई ने बाइक रोक दी। बाइक रुकते ही बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और मोबाइल छीन लिया।

पढ़ें: शहडोल में हिप्नोटाइज कर महिला से ठगी, सोने के टप्स और अंगूठी लेकर फरार हुआ आरोपी
विज्ञापन


इसके बाद बदमाशों ने उनकी बाइक लूटने का प्रयास किया, लेकिन आरआई ने विरोध किया। हाथापाई के दौरान एक बदमाश के हाथ से धारदार फालिया जमीन पर गिर गया। आरआई तड़वाल ने तुरंत फालिया उठा लिया और बदमाशों का डटकर सामना किया। घायल होने के बावजूद उनके इस साहस को देखकर बदमाश घबरा गए और छीना गया मोबाइल वहीं छोड़कर भाग निकले। हमले में आरआई अंबाराम तड़वाल के दोनों हाथों में चोटें आईं, जबकि एक हाथ फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद उन्हें कुक्षी के कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही कुक्षी पुलिस मौके पर पहुंची। शनिवार सुबह पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर आरआई के बयान दर्ज किए और बदमाशों द्वारा छोड़ा गया फालिया जब्त कर लिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें