फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar News: 12 वर्षीय साली की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी जीजा को महाराष्ट्र से दबोचा, कुएं में मिली थी लाश

Thu, 16 Jul 2026 07:26 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

बाग थाना पुलिस ने 12 वर्षीय नाबालिग की हत्या के आरोपी जीजा को महाराष्ट्र के शाहदा से गिरफ्तार किया। आरोपी ने पारिवारिक रंजिश के चलते अपनी साली को जंगल ले जाकर कुएं में धक्का देकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने गुजरात से महाराष्ट्र तक पीछा कर उसे दबोच लिया। 
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाग थाना पुलिस ने 12 वर्षीय नाबालिग साली की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी जीजा को फिल्मी स्टाइल में पीछा करते हुए महाराष्ट्र के शाहदा से गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


कुएं में मिली थी नाबालिग की लाश
पुलिस के अनुसार, बीती 12 जुलाई को ग्राम रिसावला से 12 वर्षीय नाबालिग लड़की लापता हो गई थी। परिजनों ने उसके सगे जीजा पर भगा ले जाने का संदेह जताया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, तो लापता बालिका की लाश पाडलिया घाटी के पास वन विभाग के एक सीमेंटेड कुएं में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सचिन शर्मा, एएसपी विजय डावर और एसडीओपी कुक्षी सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन में बाग थाना प्रभारी हिरुसिंह रावत के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया।

ये भी पढ़ें- इंदौर में नवलखा चौराहे पर फूटी पाइपलाइन, सड़कों पर नदी के समान बहता रहा नर्मदा जल
विज्ञापन


इंस्टाग्राम लव स्टोरी और पारिवारिक रंजिश बनी वजह
पूछताछ और जांच में सामने आया कि आरोपी ने फरवरी 2026 में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद मृतका की बड़ी बहन को भगाकर शादी की थी। हाल ही में उसकी पत्नी अपने मायके गई थी, जिसने वापस आने से मना कर दिया और परिजनों ने भी रिश्ता तोड़ने की बात कही। इसी बात से गुस्साए अनिल ने बदला लेने की नीयत से अपनी 12 वर्षीय साली को जंगल में ले जाकर कुएं में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गुजरात से महाराष्ट्र तक पीछा कर दबोचा
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बस पकड़कर गुजरात भाग गया था। पुलिस टीम को जब उसके मोरबी गुजरात में होने की सूचना मिली, तो एक टीम वहां भेजी गई। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से महाराष्ट्र की तरफ भाग निकला। इसके बाद पुलिस की दूसरी टीम ने पीछा करते हुए शाहदा महाराष्ट्र में घेराबंदी कर 24 वर्षीय आरोपी को धरदबोचा। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे कुक्षी न्यायालय में पेश किया जा रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें