फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar News: गुजरात से मजदूरी कर लौटा पोता, घर में मिली दादी की लाश, तीन दिन पुराना शव; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 09 Mar 2026 03:34 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

घर के अंदर से बुजुर्ग महिला का तीन दिन पुराना शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। गुजरात से लौटे बुजुर्ग के पोते ने जब दादी की लाश देखी तो पुलिस को सूचित किया।
 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की मनावर तहसील के दशहरा मैदान क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बुजुर्ग महिला का शव घर के अंदर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गुजरात से मजदूरी कर लौटे पोते ने सबसे पहले दादी का शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मनावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक महिला की पहचान चंपाबाई (60) पत्नी किशोर के रूप में हुई है, जो घर में अकेली रहती थीं। उनका बेटा और पोता मजदूरी के लिए गुजरात गए हुए थे। सोमवार सुबह पोता दीपक जब गुजरात से वापस घर लौटा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसके बाद वह घर के पीछे के रास्ते से अंदर पहुंचा, जहां उसने दादी को मृत अवस्था में पड़ा देखा।

बताया जा रहा है कि शव दो से तीन दिन पुराना है, जिसके कारण उसमें से दुर्गंध आने लगी थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। महिला की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Khargone News: ट्रेचिंग ग्राउंड के कचरे में लगी आग, गैस चैंबर बना शहर, धुएं से त्रस्त लोगों ने किया चक्काजाम

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर में किसी प्रकार के खून के निशान नहीं मिले हैं, ऐसे में पुलिस मौत को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन


एसडीओपी ब्रजेश मालवीय ने बताया कि महिला का शव घर के अंदर मिला है और पोते ने ही सबसे पहले उसे देखा था। शव की स्थिति को देखते हुए मौत दो से तीन दिन पहले होने की आशंका है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें