फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhar News: तीन करोड़ की लागत से तैयार राष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग पूल का हुआ शुभारंभ, विधायक वर्मा रहीं मौजूद

Sun, 08 Feb 2026 07:27 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

सार

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि धार शहर में लंबे समय से एक अच्छे और आधुनिक स्विमिंग पूल की मांग थी। विधायक की पहल पर यह सपना साकार हुआ है। पूल का स्थान बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर के बीचो-बीच चुना गया है।
विज्ञापन
शुभारंभ करते अतिथि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिट इंडिया के संकल्प को पूरा करने की पहल में तैराकी प्रतियोगिता के साथ ‘धार तरण पुष्कर’ की शुरुआत हुई हैं। धार शहर के उदय रंजन क्लब परिसर में लगभग 3 करोड़ रुपए की लागत से तैयार राष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग पूल का रविवार को भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन विधायक नीना वर्मा, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी द्वारा रिबन काटकर किया। यह स्विमिंग पूल ध्रुव स्विमिंग इंस्टीट्यूट द्वारा पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन


संस्थान द्वारा तय शुल्क के अनुसार, आम नागरिकों के लिए स्विमिंग का मासिक शुल्क जीएसटी सहित 2500 रुपए रखा गया है, जबकि स्विमिंग कोचिंग के लिए 18 हजार रुपए वार्षिक शुल्क निर्धारित किया गया है। अधिकारियो के अनुसार प्रशासन निजी संस्था द्वारा संचालन किए जाने के कारण शुल्क निर्धारण उन्हीं के स्तर पर किया गया है। हालांकि भविष्य में मेधावी और जरूरतमंद खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति एवं विशेष सुविधाएं देने की योजना भी बनाई जा रही है. इस दौरान सांकेतिक प्रतिस्पर्धा का भी आयोजन किया गया था।

ड्रीम प्रोजेक्ट्स पर कार्य प्रगतिशील
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक नीना वर्मा ने कहा कि धार के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। शहर में पहले से बैडमिंटन की एक मजबूत नर्सरी है और अब स्विमिंग के क्षेत्र में भी धार आगे बढ़ेगा। इससे यहां के बच्चे प्रदेश और देश में नाम रोशन करेंगे। विधायक वर्मा ने तरण पुष्कर की गुणवत्ता, साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि जिले में खेल, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कई महत्वपूर्ण ड्रीम प्रोजेक्ट्स पर कार्य प्रगतिशील है, जिससे आने वाले समय में जिले को व्यापक लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


पढ़ें: सड़क के सवाल पर उबाल, पिंडरुखी में युवाओं ने रोका विधायक का काफिला; बिना उतरे लौटे ओमप्रकाश धुर्वे
विज्ञापन


आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभा की होगी मदद- कलेक्टर
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि धार शहर में लंबे समय से एक अच्छे और आधुनिक स्विमिंग पूल की मांग थी। विधायक की पहल पर यह सपना साकार हुआ है। पूल का स्थान बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर के बीचो-बीच चुना गया है। यह स्विमिंग पूल बच्चों के लिए नर्सरी की तरह कार्य करेगा, जहां से वे आगे चलकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित कर सकेंगे। स्विमिंग पूल से प्राप्त होने वाली आय का उपयोग ऐसे बच्चों को तैराकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने में किया जाएगा, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, किंतु खेल सीखने की इच्छा रखते हैं। इस पहल से जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर बच्चों को पुरस्कार भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें